रामलला की मूर्ति


जानिए किस पत्थर से बनी है रामलला की मूर्ति

दोस्तों, कर्नाटक के  प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम लला की मूर्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 


ये महत्वपूर्ण काम करके वे पुरे देश में और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए है। राम की 200 किलोग्राम वजनी इस मूर्ति में उन्हे एक पांच साल के बच्चे के रूप में दर्शाया गया है जो हल्की मुस्कान के साथ खड़े है इसीलिए  उन्हें(मूर्ति) को रामलला से नाम से संबोधित किया जा रहा है।


 अब आपको बताते है ये मूर्ति कृष्ण शिला नाम के एक बहोत ही विशेष पत्थर से निर्मित की गई है। ये पत्थर  कर्नाटक के मैसूर जिले में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला एक खास प्रकार का पत्थर है।


  केलसाइट से बने और अपने काले स्वरूप के लिए प्रसिद्ध इस पत्थर को भगवान कृष्ण के समान रंग के कारण "कृष्णशिला" कहा जाता है। ये पत्थर मूर्तियां घड़ने के लिए के लिए काफी से लचीला होता है जिससे  जटिल पैटर्न बनाने की सरलता मिलती है।


उम्मीद है ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। ऐसी ही लेटेस्ट और रोचक खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे।


Post a Comment