अयोध्या राम मंदिर की नई खबरे | ayodhya ram mandir latest news



अयोध्या राम मंदिर की नई खबरे 


 अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की स्थापना के बाद से ही हर राम भक्त एकबार उनके दर्शन करना चाहता है और इसीलिए जैसे ही 23 जनवरी से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुले किए गए वहा लाखो की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के मुताबिक पहले ही दिन लगभग 5 लाख लोग अयोध्या मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इतनी भारी जनसंख्या के चलते वहा थोड़ी अफरातफरी का माहोल भी बन गया था।


अगले दिन भी लोगो की तादाद लाखो में ही रही थी। इसलिए ट्रस्ट द्वारा ये सुनिश्चित किया गया की कोई भी रामभक्त बिना उनके दर्शन के वापिस न जाए इसलिए मंदिर की टाइमिंग भी बदली गई है। अब मंदिर में सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक एंट्री दी जाएगी।


रामभक्त उनपर अपना सबकुछ न्योछावर कर सकते है जिसका सबूत है की मात्रा 2 दिनों में ही मंदिर में नगद 4 करोड़ रूपयो का चढ़ावा चढ़ा है।

Post a Comment