प्रेम,लव,स्नेह कितने प्यारे शब्द है ना! हा मगर सबके लिए नहीं, कमस कम प्यार में ठुकराए गए या धोखा खाए लोगो के लिए तो नहीं! आज हम ऐसी ही दर्द भरी प्रेम कहानी या यूं कहे कि एक अधूरी प्रेम कहानी आपके साथ साझा कर रहे है।


Sad hindi love story | dardbhari prem kahani


एक अधूरी प्रेम कहानी | Sad love story in Hindi


एक लड़के को एक लड़की से प्यार हो गया नहीं नहीं...सच बात तो ये है कि एक गरीब लड़के को एक अमीर घर की लड़की से प्यार हो गया।  लड़की के प्यार में पागल  लड़का अपने आप पर काबू न रख सका,एक दिन उसने लड़की को प्रपोज कर दिया।


 सोचिए आगे क्या हुआ होगा? आपने बिल्कुल सही समझा ! अमीर लड़की ने उसका मज़ाक उड़ाते हुए कहा, “तुम्हारी पूरे महीने की कमाई और मेरे एक दिन का खर्चा एक बराबर है। बस इतनी ही बराबरी है हम दोनों में और बाकी सब जमीन और आसमान जैसा है। तुम सोचते हो की तुम जैसे किसी से मै शादी कर सकती हूं? मैं तुमसे कभी प्यार करना तो दूर ऐसा सोचना भी पसंद नहीं करूंगी, इसलिए मेरे बारे में भूल जाओ और अपने स्तर की किसी और को ढूंढो और उस से शादी करो।”

सोचिए के आप किसी से बेपनाह प्यार करते हो और वो आपको इतनी निर्दयता से,शब्दों के तीर आपके प्यारभरे दिल पर छोड़ दे कैसी हालत होगी आपकी? बेचारा गरीब लड़का आहत होकर खून के आंसू पीकर वहा से सिर झुकाकर चला गया। इतनी कठोरता से ठुकराए जाने के बावजूद पता नहीं क्यों लड़का उसे कभी भी भुला नहीं पाया। शायद सच्चा प्यार ऐसा ही होता है!


 इस घटना को लगभग 10 साल बीत गए। एक दिन वह गरीब लड़का और अमीर लड़की गलती से एक शॉपिंग मॉल में एक-दूसरे से टकरा गए। लड़किने तुरंत उस लड़के को पहचान लिया और कहा, "अरे, तुम? तुमने अपने स्तर की कोई लड़की ढूंढ कर उस से शादी की या नहीं?  मैंने अब एक बहुत ही स्मार्ट आदमी से शादी कर ली है, जिसकी 1 महीने की सैलरी 10 लाख रुपए हैं! क्यों, अच्छा हुआ ना मैंने तुमसे शादी नहीं की?


 लड़का, उस लड़की की अब भी परवाह करता था, वो उसके  दर्दनाक शब्दों उसने आज भी पहले कि तरह ही सुनकर अपने आंसू रोक लिए और कुछ नहीं कहा! लड़की अकेली मौल नहीं आई थी, उसका पती उन्हें बाते करते देख उनके पास आ पहुंचा। 


पढ़िए inspirational  हिंदी कहानियां


 लेकिन इससे पहले कि लड़की कुछ बोल पाती, उसके पति ने तुरंत उस लडके को पहचान लिया जिससे वह बात कर रही थी और कहा, "सर आप?  गुड आफ्टरनून सर!मुझे लगता है आप मेरी पत्नी से मिल चुके हो!"

"गुड आफ्टरनून " लड़के ने लड़की के पति से कहां। 


फिर पति अपनी पत्नी(लड़की) को बोला

 "डार्लिंग, मैं चाहूंगा कि तुम मेरे बॉस से मिलो।  ये 100 करोड़ के उसी प्रोजेक्ट के स्पॉन्सर है  जिस पर मैं काम कर रहा हूँ!"


 लड़की, सिट्यूएशन का यू - टर्न देख हैरान रह गई। अब साफ दिखाई पड़ रहा था की न तो उसकी आंखे नहीं मुंह कुछ भी  कह पाए ऐसी स्थिति थे। लड़का बस मुस्कुराया और कहा, "ठीक है, मिस्टर।  मुझे जाना होगा।  मेरे पास करने के लिए बहोत महत्वपूर्ण चीजें हैं।  आज आपको देखकर बहुत अच्छा लगा।  आपका दिन अच्छा रहे!"


कुछ देर के लिए, पति - पत्नी बस उस लड़के को जाते हुए देखते ही रहे ।लड़की ने झटके से उबरने की कोशिश करते हुए अपने पति से पूछा, "क्या वाकई में ये तुम्हारा बॉस था?"


 "हाँ डार्लिंग।  काफी विनम्र व्यक्ति हैं ना?लेकिन उनके जीवन के साथ काफी दुखद कहानी जुड़ी हुई है। उन्होंने एक बार मुझे कहा था कि वह  एक लड़की से प्यार करते थे, लेकिन उसने उन्हें छोड़ दिया क्योंकि वह तब  गरीब थे।

 इस वजह से, उन्होंने जीवन में कड़ी मेहनत की और क्योंकि वह होशियार है, वह सफल हो गए।  अब वह एक करोड़पति है जो एक महीने में लाखों डॉलर कमाते है।  लेकिन मै ये जरूर कहूंगा कि वो उस लड़की से एकदम सच्चा प्यार करते थे इसलिए वो आज भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाए हैं,उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। ”


 पति उसके गुणगान गाता रहा, पतिने कहा, "कितनी खुशनसीब होती वह औरत अगर इस भले आदमी से शादी कर लेती?" पत्नी पूरी तरह से सदमे में थी और एक शब्द भी नहीं बोल सकी।


 कहानी की सिख:


 दोस्तों जीवन हमारी उम्मीद से भी ज्यादा छोटा है। इसलिए दूसरों को उनकी वर्तमान परिस्थितियों के कारण नीचा दिखाकर बहुत अभिमानी या गर्वित होंने कि जरूरत बिल्कुल नहीं है । समय के साथ चीजें और परिस्थितियां बदलती हैं।


Read more Hindi stories 


वीडियो कहानी : लव मैरिज या धोखा?




4 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें